फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजुल्लागंज में मिले 13 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में फैली बीमारी, 13 मरीज मिले
विज्ञापन

राजधानी के फैजुल्लागंज में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां एक के बाद एक मोहल्ले के लोग बीमार हो रहे हैं। मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को दवाएं बांटीं। यहां 10 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए, जबकि तीन लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत थी। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए एक टीम को नियमित तौर पर कैंप करने केनिर्देश दिए गए हैं।
फैजुल्लागंज इलाके में खदरा, त्रिवेदीनगर, हनुमंतपुरम, पुराना दाऊदनगर, जुड़वा मंदिर, शिवशक्तिनगर, श्यामविहार आदि मोहल्ले में अक्सर बीमारियों फैलती हैं। बारिश होने के बाद इस इलाके में जलभराव बना रहता है। मंगलवार को फैजुल्लागंज में कई लोग अचानक बीमार हो गए। इसकी सूचना पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की टीम इलाके में पहुंची। इस दौरान आशा (40), फरहान (5), वैशाली (20), अर्पित (10), विद्या (55), माला (30), शांति (40), सुमित (12), संगीता (35), प्रियंका (5) बुखार की चपेट में पाए गए। इन सभी को दवाएं दी गई। बुखार की वजह वायरल इंफेक्शन बताया जा रहा है। इसी तरह मोहल्ले के आदित्य (5), आयुष (23), सरिता (30) उल्टी दस्त से पीड़ित थे। इन्हें भी दवाएं दी गईं। मोहल्ले के लोगों से अपील की गई है कि घर के आसपास सफाई रखें। किसी के बीमार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दें।
विज्ञापन

कैसे बचें बीमारी से
वेक्टर जनित बीमारी नियंत्रण प्रभारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि इलाकेके लोगों को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। सचेत किया गया है कि कि सी भी कीमत पर बासी भोजन न करें। बीमार लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है। मंगलवार को 130 क्लोरीन की गोलियंा और 500 ओआरएस के पैकेट बांटे गए। इस इलाके में पहुंची टीम ने 40 मरीजों की जांच कर अन्य दवाएं दी।
टीम को निगरानी रखने का निर्देश
फैजुल्लागंज की बसावट अलग तरह की है। यह निचला इलाका है। जल निकासी नहीं है। ऐसे में यहां अक्सर लोग बीमार हो जाते हैं। एक टीम को इसी इलाके में लगाया गया है। यह टीम प्रतिदिन लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती रहेगी। इसके अलावा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी चिकित्स मौजूद हैं।
विज्ञापन

- डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ लखनऊ।
तीन स्कूलों सहित 48 को नोटिस
नगर मलेरिया इकाई की टीमों ने मंगलवार को फैजुल्लागंज, इंदिरा प्रदर्शनी वार्ड, हिंद नगर अंबरगंज इलाके का निरीक्षण किया। इन इलाकों में एंटी लार्वा का छ़िड़काव किया गया। पंपलेट के जरिए लोगों को मलेरिया से बचने की सलाह दी गई। महानगर में माउंट कार्मल स्कूल और माउंटफोर्ट इंटर कॉलेज और इंदिरा नगर में रानी लक्ष्मी बाई स्कूल में लार्वा पाए गए। इन तीनों स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह खुरर्म नगर पुलिस चौकी के कूलर में भी लार्वा मिला। यहां भी नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें