फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

City buses: 7000 लोगों का सफर होगा आसान, 13 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलीं

Sun, 12 Jun 2022 11:38 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में 7000 लोगों का सफर आसान होगा। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी को 13 नई बसें मिलीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ की सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी को 13 और इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें मिल गई हैं। इनसे रोजाना औसतन सात हजार लोगों को सफर की सुविधा मिलेगी। हफ्ते भर में बसों का निरीक्षण के बाद पंजीयन हो जाएगा।

विज्ञापन


इनमें से सबसे अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज से स्कूटर इंडिया रूट पर बसें चलेंगी। यानी इनका वाया बादशाह नगर चौराहा, सिकंदरबाग, हजरतगंज, सचिवालय, लोक भवन, बापू भवन, चारबाग, आलमबाग से आवागमन होगा।

इसके अलावा विराजखंड गोमतीनगर से वृंदावन कॉलोनी के पी-4 पार्किंग के बीच भी ये बसें चलेंगी। शहीद पथ के दोनों ओर की नव विकसित कॉलोनियों में रहने वालों की सिटी बसें चलाने की पहले से मांग है।
विज्ञापन


चारबाग से टिकैतनगर की बस चलेगी
ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक पीके बोस ने बताया कि दो बसों का चारबाग से टिकैतनगर के बीच संचालन होगा। ये बसें सुबह और शाम राजाजीपुरम एवं जानकीपुरम से सचिवालय कर्मियों को सेवाएं देंगी और दिन में टिकैत नगर रूट पर चलेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें