फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम गरीब कल्याण पैकेज से 13,829 कंपनियों को होगी पीएफ की प्रतिपूर्ति, यूपी में दूसरे राज्यों के 33 हजार कामगार

Wed, 22 Apr 2020 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केंद्र सरकार के पीएम गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत प्रदेश की 12,829 कंपनियों और 6.80 लाख अन्य दुकानों व संस्थाओं को पीएफ आपूर्ति की घोषणा का लाभ मिल सकता है। प्रदेश सरकार ने इसकी जानकारी केंद्र सरकार को भेज दी है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पीएम गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत पीएफ प्रतिपूर्ति का एलान किया था। योजना के अंतर्गत 100 कर्मियों से कम संख्या वाली कंपनियों, दुकानों व संस्थाओं को नियोक्ता व कर्मी के हिस्से की प्रोविडेंट फंड की राशि सरकार की ओर से जमा की जानी है। 

प्रदेश सरकार के श्रम विभाग ने 100 से कम कर्मियों वाली कंपनियों, दुकानों व फर्मों का ब्योरा जुटाया है। प्रदेश में 13,829 ऐसी कंपनियां सामने आई हैं जिनके यहां 100 से कम कर्मी दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह 6,65,781 ऐसी दुकानें हैं जहां 100 से कम कर्मी हैं और पीएफ कंट्रीब्यूशन की व्यवस्था का पालन होता है। प्रदेश में 14,724 ऐसे कांट्रैक्टर हैं जिनके पास 100 से कम कामगार कार्यरत हैं। इन सभी को योजना का लाभ मिलना तय माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन

प्रदेश में दूसरे राज्यों के 33 हजार कामगार

प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों के प्रवासी श्रमिकों का लेखाजोखा तैयार कराना शुरू कर दिया है। अब तक 33,125 कामगारों का ब्योरा सामने आया है। ये प्रदेश में कहीं न कहीं कार्यरत हैं और लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं। 

इनकी जानकारी केंद्र को भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार प्रवासी कामगरों के लिए जल्द ही कुछ सहायता का एलान कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें