फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विज्ञान वर्ग से 12वीं पास निशुल्क करेंगे आईटीआई

Sat, 19 Jul 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञान वर्ग से 12वीं पास निशुल्क करेंगे आईटीआई
विज्ञापन
लखनऊ। विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट पास छात्राओं को अब निशुल्क औद्योगिक प्रशिक्षण (आईटीआई) करने का मौका मिलेगा। इस क्रम में टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट के लिए 40 पदों पर चयन करेगी।
विज्ञापन


चयनित छात्राओं को मैकेनिकल, ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी पूरी लागत कंपनी वहन करेगी। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को हर महीने 15,000 रुपये मानदेय, कैंटीन सुविधा और परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी।

यह अवसर 21 जुलाई को अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित रोजगार मेले में मिलेगा। इस मेले में टाटा मोटर्स, पेटीएम, डीलक्स जैसी नामचीन कंपनियों द्वारा 300 से अधिक पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान के अनुसार, पेटीएम कंपनी लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी और उन्नाव जिलों के लिए ट्रेनी पद पर भर्ती करेगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 21 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी का आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक होना आवश्यक है।

इसी प्रकार गुजरात की डीलक्स कंपनी भी 18 से 35 वर्ष की उम्र के अभ्यर्थियों को भर्ती करेगी। यहां भी आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक डिग्री अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को सीटीसी के साथ 20,000 रुपये वेतन मिलेगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई को सुबह 10 बजे अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ आईटीआई परिसर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें