फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 1247 नए मरीज, संक्रमण की दर 1.1 प्रतिशत, रिकवारी रेट 95.57 प्रतिशत

Sun, 20 Dec 2020 07:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
प्रदेश में रविवार को 1247 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 1559 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस समय प्रदेश में मरीजों की ठीक होने की दर 95.57 प्रतिशत चल रही है। जबकि प्रदेश में दिसंबर माह में संक्रमण की दर 1.1 प्रतिशत है। अगस्त-सितंबर माह में जब कोरोना संकमण चरम पर था, तब प्रदेश में संक्रमण की दर 05 प्रतिशत थी।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 574631 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 549190 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीज 17245 हैं। इनमें से 7496 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 1775 संक्रमित व्यक्ति निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। अन्य मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। संक्रमित लोगों में से 8196 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संक्रमण नियंत्रित हैं लेकिन बचाव और सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

13 जिलों में 19 मौतें, 04 जिलों में नहीं मिला एक भी मरीज
प्रदेश में रविवार को 19 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसमें लखनऊ में सबसे ज्यादा 04, गोरखपुर में 03, कानपुर देहात में 02, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, हरदोई, रामपुर, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, अमेठी और बांदा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं हाथरस, हमीरपुर, कानपुर देहात, भदोही, पीलीभीत में रविवार को एक भी मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें