फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, वकील आज से करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल खत्म, वकील आज सके करेंगे काम
विज्ञापन



सीतापुर। पुलिस-अधिवक्ता विवाद के बाद करीब डेढ़ माह से चली आ रही वकीलों की हड़ताल खत्म करने का मंगलवार को एलान कर दिया गया। जेल से रिहा होकर आए बार अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी ने बैठक में विचार-विमर्श के बाद बुधवार से कचहरी में कामकाज शुरू किए जाने की घोषणा करते हुए वकीलों से इसी तरह एकजुट रहने की अपील की।


बुधवार से कचहरी की रौनक लौट आएगी। मालूम हो, कि जिला जज के चैंबर में अधिवक्ता-पुलिस विवाद के बाद 31 अक्तूबर को बार अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी सहित छह वकीलों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। देर रात आरोपी चंद्रभाल गुप्ता व दीपक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन



पुलिसिया कार्रवाई से क्षुब्ध वकीलों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी थी। इसी बीच तीन दिसंबर को पुलिस ने आरोपी बार अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में काफी उठापटक के बाद गत शनिवार को उच्च न्यायालय ने चंद्रभाल गुप्ता तथा जिला जज ने बार अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी की जमानत मंजूर कर ली। फिर रविवार को दोनों वकील जेल से रिहा कर दिए गए।


मंगलवार को बार एसोसिएशन सभागार में बैठक के दौरान इस संघर्ष पर बिंदुवार चर्चा की गई। बार अध्यक्ष ने वकीलों से इसी तरह एकजुट रहने की बात कही। फिर करीब डेढ़ माह से चली आ रही हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी। इसके बाद बार अध्यक्ष हरीश त्रिपाठी ने हड़ताल खत्म किए जाने की औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन



बुधवार से कचहरी का कामकाज सामान्य रूप से चलेगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द माधव अवस्थी, रामगोपाल अवस्थी, सचिव राम मोहन पांडेय, अभिनव मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, विजय अवस्थी, जावेद अहमद, मुकुल मिश्र, जमील अहमद, राहुल पांडेय, दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें