फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में गिरे कई अभ्यर्थी, एक पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी मैदान में रविवार को आयोजित दरोगा भर्ती दौड़ में हर कोई लक्ष्य पाने के लिए बेताब था। पर पुरुष और महिला वर्ग की दौड़ में उमस भरा मौसम खलनायक बनकर सामने आया। ऐसे में अधिसंख्य अभ्यर्थियों ने हांफते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया तो कई गिरते पड़ते लक्ष्य के करीब तक पहुंचे। एक अभ्यर्थी की इस कदर सांस फूली कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

मैदान में रविवार को कराई गई दौड़ में पहले चक्र में 103 महिला अभ्यर्थी ने हिस्सा लिया। इनमें 70 अभ्यर्थियों ने गिरते पड़ते हुए लक्ष्य को समय से प्राप्त किया, जिनको पास घोषित कर दिया गया। जबकि 33 महिला अभ्यर्थियों के लिए उमस भरा मौसम खलनायक बन गया। ये अभ्यर्थी लक्ष्य से पहले ही गिरते पड़ते आगे बढ़ते रहे। सांस इस कदर फूली कि कुछ तो लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही दौड़ से बाहर हो गए तो कुछ का समय ही आउट हो गया। दूसरे राउंड में 18 युवकों ने लिया, इनमें 9 अभ्यर्थी ही लक्ष्य को प्राप्त कर सके। जबकि 9 अभ्यर्थी फेल हो गए। इस दौड़ में अमोद सिंह नाम के अभ्यर्थी की इस कदर सांस फूली कि वह ट्रैक पर ही गिर गया। चिकित्सकों ने उसे होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती ही गई। इस वजह से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर करीब दो घंटे के इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान अभ्यर्थी अपना पता बताने से कतराता रहा। इस मौके पर एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी, एएसपी मधुबन सिंह व सीओ पवन गौतम, आरआई चंद्रप्रकाश मिश्र मौजूद थे। सीओ ने बताया कि दौड़ के दौरान इलाज की व्यवस्था मैदान में की गई थी। इस वजह से किसी भी अभ्यर्थी को कोई खास दिक्कत नहीं हुई।

ट्रैक के करीब रख दी गई थीं पानी की बोतलें
दरोगा भर्ती दौड़ के दौरान मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए जिम्मेदारों ने अभ्यर्थियों के गला तर करने के इंतजाम कर रखे थे। दौड़ के दौरान अगर किसी को प्यास लगे, तब उसे पानी आसानी से मिल जाए। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारों ने ट्रैक के करीब ही पानी की बोतलें रखीं थीं। इस दौरान कई अभ्यर्थी दौड़ के दौरान उमस से निजात पाने के लिए बोतल का पानी अपने ऊपर उड़ेलते नजर आए। इससे अभ्यर्थियों का खासी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें