फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की ससुराल आए समधी की हत्या, पेड़ पर लटकाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज बहू को विदा कराने आया था चिरैया गांव
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बेटे की ससुराल आए एक समधी की बुधवार रात हत्या कर दी गई। बाद में उसके शव को पेड़ पर लटका दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष घर में ताला डालकर लापता हो गया। मामले में मृतक के बेटे ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनी पुरवा निवासी हरद्वारी लाल (50) के पुत्र कमलेश की ससुराल थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चिरैया में है। बताते हैं कि इन दिनों कमलेश व उसकी पत्नी सुनीता देवी में विवाद चल रहा है। जिसके चलते सुनीता अपने मायके चली गई।
विज्ञापन


उसे विदा कराने के लिए बुधवार को हरद्वारी लाल चिरैया गांव अपनी ससुराल गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह चिरैया गांव के लोगों ने हरद्वारी लाल का शव फंदे पर लटका देखा। उसका शव गांव में लगे जामुन के पेड़ पर लटका हुआ था।

गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। वहीं गांव में सुनीता के पिता राजाराम के घर ताला लटक रहा था और वह परिवार समेत लापता था। यह देख ग्रामीणों ने सूचना बेनीपुरवा पहुंचाई। घटना के संबंध में हरद्वारी लाल के पुत्र कमलेश ने अपने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कमलेश ने इस संबंध में अपने ससुर राजाराम, साले सोनेलाल, जगतपाल, गोपाल, सोनेलाल के पुत्र प्रताप के खिलाफ थानगांव थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें