फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद खान मुबारक ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद खान मुबारक ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। सुल्तानपुर जेल में बंद माफिया सरगना खान मुबारक द्वारा स्थानीय बाजार के एक निजी चिकित्सक से छह लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।


जेल से इंटरनेट कॉल करने के साथ ही गुर्गों को डॉक्टर के निजी अस्पताल भी भेजा गया। शिकायत के बाद बसखारी पुलिस ने माफिया सरगना व उसके दो अज्ञात गुर्गों के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बसखारी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में डॉ. हिमायतुल्लाह खान ने बताया कि बसखारी बाजार में वह सहारा के नाम से अस्पताल का संचालन करते हैं।


15 मई से उनके भाई हिदायतुल्लाह खान के मोबाइल पर इंटरनेट से कॉल आई थी। फोन करने वाले युवक ने खुद को खान मुबारक बताया।


खान मुबारक ने जल्द अपने घर पर छह लाख रुपये पहुंचाने को कहा, ऐसा नहीं करने पर उसने अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही।


बीते दिनों भी डॉक्टर के मोबाइल पर फोन आया और रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।


दो जुलाई की शाम दो युवक बाइक से डॉ. हिमायतुल्लाह खान के अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मोबाइल से एक युवक से बात कराई।


दूसरी तरफ से बोल रहे युवक ने खुद को खान मुबारक बताया। कहा कि, रकम देने में हीलाहवाली करोगे तो ऐनुद्दीन खान व अन्य की तरह हत्या करा दूंगा।


डॉ. हिमायतुल्लाह खान का कहना है कि, बाइक से आए युवकों की फुटेज उनके सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके बाद डॉ. हिमायतुल्लाह खान ने थाने जाकर तहरीर दी।

इसी बीच पीड़ित चिकित्सक ने भाई के साथ मंगलवार को एसपी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया। एसपी ने तत्काल बसखारी पुलिस को मामले में केस दर्ज कर छानबीन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



जिसके बाद पुलिस ने जेल में निरुद्घ खान मुबारक व दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि, मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें