ट्रक से कुचलकर अधेड़ की जान गई
अंबेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कर्बला कासिमपुर बाजार में बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गौरा मोहम्मदपुर ग्रामसभा के पारा निवासी गुलाब (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।