फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के निरीक्षण में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी के निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन



अमेठी। जिले की नोडल अधिकारी ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, कोतवाली, गेहूं क्रय केंद्र, सीएचसी, ब्लॉक के साथ ही संग्रामपुर के एक गांव में विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अफसरों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।


वाणिज्य कर कमिश्नर उत्तर प्रदेश एवं जिले की नोडल अधिकारी कामिनी रतन चौहान मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं।


स्थानीय तहसील के संग्रामपुर ब्लॉक के नारायनपुर गांव में एक विवादित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की।


संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हलका लेखपाल से प्रकरण की पूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने बाईपास स्थित विपणन क्रय केंद्र अमेठी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



उन्होंने एसएमआई राजकुमार सिंह से किसानों के गेहूं खरीद और भुगतान के संबंध में जानकारी ली। एसएमआई ने बताया कि, अब तक 283 किसानों से 10695 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। 17 मई तक की गई गेहूं खरीद का भुगतान किसानों का कर दिया गया है।


स्थानीय सीएचसी पहुंची नोडल अधिकारी ने परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री की जांच कराने का निर्देश दिया।


वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल पूछते हुए उन्होंने सुविधाओं के बारे में जाना। अस्पताल में अवैध वसूली और बाहरी व्यक्तियों से काम कराने की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।


कोतवाली में निरीक्षण के दौरान समाधान दिवस और महिला अपराध रजिस्टर में दर्ज शिकायत कर्ताओं के फोन पर बात कर निस्तारण की स्थिति के बारे में जाना।


लोहरता गांव के एक निस्तारित मामले में जानकारी की तो पता चला कि निस्तारण अधूरा है, जबकि रजिस्टर पर मामले का निस्तारण होना दर्ज मिला।


इस पर नोडल अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए सभी शिकायत कर्ताओं के फोन नंबर रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया।


वहीं, कोतवाली परिसर में जर्जर हो चुके आवासीय भवन के बारे में कहा कि शासन को पत्र भेजकर नए निर्माण के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण कर मिली खामियों पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन



कहा कि, जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर डीएम शकुंतला गौतम, एएसपी बीसी दुबे, एडीएम ईश्वरचंद्र, सीएमओ आरएम श्रीवास्तव, एसडीएम शैलेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें