फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के 792 लाभार्थियों के खातों में सीएम सीधे भेजेंगे पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहरों में जरूरतमंदों को मुफ्त में छत मुहैया कराने के लिए भारत सरकार की लोकप्रिय प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ लाभार्थियों को देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सीधे उनके खातों में पैसा भेजेंगे। सूडा इसके लिए तैयारियां पूरी करने में जुटा है। जिले की नगर पालिका व नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास पाने वाले करीब आठ सौ लाभार्थियों की सूची की जीओ टैगिंग कर पूरा डाटा निदेशालय को भेज दिया गया है। लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों की तरह शहरी क्षेत्र में खुले आसमान के नीचे व झोपड़ी में जीवनयापन करने वाले लोगों को जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत साढ़े बारह सौ लोगों ने आवेदन किया था। सभी लोगों को पीएम आवास बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये सरकार की तरफ से दिए जाने हैं। इस योजना में स्वयं की भूमि होने पर धनाभाव के चलते घर न बना पाने को लेकर ऐसे पात्रों को लाभान्वित किया जाना था। नगरीय विकास अभिकरण में इस योजना में लाभ लेने के लिए शहरी क्षेत्रों के साढ़े बारह सौ पात्रों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन किया था। सत्यापन के बाद पहले चरण में 792 पात्रों की भूमि की जोओ टैगिंग शासन से नामित एक संस्था की ओर से कराई गई थी। जिसके बाद विभाग ने पहले चरण में 88 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेजी थी। अब शेष 704 लाभार्थियों को पहली किस्त और 88 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जल्द ही स्वयं मुख्यमंत्री एक क्लिक कर सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजेंगे। इसके लिए सूडा की ओर से एक भव्य कार्यक्रम किए जाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं।

बाक्स
यह है निकायवार लाभार्थी
निकाय-- संख्या
बंकी--62
दरियाबाद--102
देवा--59
फतेहपुर--44
नवाबगंज--34
रामनगर--124
सतरिख--18
सिद्वौर--104
सुबकेहा--46
टिकैतनगर-- 72
जैदपुर--127


सूडा में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से जिले के 792 लाभार्थियों के खातों में आवास की धनराशि भेजी जाएगी। पूरा डाटा निदेशालय को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें