बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय मासूम के साथ चचेरे भाई व एक अन्य युवक ने रेप किया। बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर डीआईजी और एसपी ने मुआयना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फखरपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी नौ वर्षीय बालिका शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बालिका का चचेरा भाई आलोक कुमार पहुंच गया।
वह बालिका को मकान से कुछ दूरी पर स्थित मड़हे में ले गया। वहां उसने रूपेश के मिलकर रेप किया। बालिका के बेहोश होने पर सभी छोड़कर भाग गए।
काफी देर तक बालिका के घर न पहुंचने पर परिवारीजन उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचे। वहां बालिका को बेहोश पड़ी थी। परिवारीजन उसे आननफानन में फखरपुर सीएचसी ले गए।
वहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात 10:30 बजे हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
गैंगरेप की सूचना पाकर फखरपुर थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी पुलिस के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर गैंगरेप का केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आलोक बालिका का चचेरा भाई है।
रूपेश उसका मित्र है। दोनों के विरुद्ध रेप व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फरार है। सूचना पाकर डीआईजी एके राय तथा पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने फखरपुर थाने पहुंचकर पुलिस तफ्तीश की जानकारी ली।