फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
आग का गोला बनी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन


अंबेडकरनबर। भीटी थाना अंतर्गत समंथा गांव में गुरुवार सुबह खेत में गन्ने की पत्ती जलाने के दौरान निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग की लपटों ने खेत में गन्ना की लोडिंग कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया और थोड़े ही देर में ट्रैक्टर-ट्रॉली आग का गोला बन गई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आधा घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह जलकर राख हो गई। इससे लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


भीटी थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव निवासी कालिका वर्मा का इसी थाना अंतर्गत समंथा गांव में खेत है। गुरुवार सुबह बिक्री के लिए गन्ने की लोडिंग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करा रहे थे। इसी बीच उनके पुत्र बृजेश ने खेत में एकत्र गन्ने की पत्ती में आग लगा दिया।

तेज हवा चलने के चलते जलती पत्ती के ढेर से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ ही पल में आग ने समूचे ट्रैक्टर-ट्रॉली आग का गोला बन गई। गुहार पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

कुछ ही देर में भीटी थाना पुलिस के साथ साथ फायर कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भीटी थाना अंतर्गत टेमा गांव निवासी तेजनरायन सिंह का ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन


तेजनरायन के अनुसार लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। बाद में तेजनरायन के पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने थाने पहुंचकर खेत मालिक व उनके पुत्र के विरुद्ध तहरीर दी। एसओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि शिकायत पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दोनों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें