फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से दो साइकिल सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर और मिश्रिख क्षेत्र में हुए हादसे, महोली में ट्रक पलटने से दो लोग घायल
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे कमलापुर, महोली व मिश्रिख क्षेत्र में हुए हैं।

मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम हेतपुर निवासी मुल्लू (60) गुरुवार को साइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में कमलापुर थाना क्षेत्र में बरई जलालपुर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मैजिक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों ने उसे निकट की सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के साथ उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय मुल्लू ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खांकी सरांय निवासी राम खेलावन (65) साइकिल से कस्बे में ही जा रहा था। रास्ते में कस्बे के नहर चौराहे के निकट एक टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे राम खेलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। लखनऊ में राम खेलावन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बालपुर निवासी विजयपाल क्षेत्र के बंभौर निवासी राजेश सिंह के साथ लखीमपुर के मैगलगंज गया था।
विज्ञापन


गुरुवार को दोनों लोग एक ट्रक पर सवार होकर मैगलगंज से वापस घर के लिए चल दिये। रास्ते में महोली कोतवाली क्षेत्र के चडऱा के पास किन्हीं कारणों से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें