फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में बती गुल, उपकेंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी में बत्ती गुल, उपकेंद्र पर हंगामा
विज्ञापन



रायबरेली। आंधी से शहर में शुक्रवार को रात भर बिजली गुल रही। इससे करीब तीन लाख से ज्यादा उपभोक्ता गर्मी से परेशान हुए।


लोग अफसरों के फोन मिलाते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र इंदिरा नगर का घेराव किया और जमकर हंगामा काटा।


करीब 12 घंटे बाद सुबह बिजली व्यवस्था पटरी पर लौटी, लेकिन ग्रामीण इलाकों की करीब 29 लाख आबादी अभी भी बिजली संकट से जूझ रही है। इससे उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


आंधी आने से जिले भर के 40 विद्युत उपकेंद्रों की बिजली ट्रांसमिशन से बंद कर दी गई थी। कई जगह पेड़ की डालें लाइनों के ऊपर गिर गईं, तो कहीं बिजली के पोल उखड़ गए।
विज्ञापन



इससे पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर के गोराबाजार, तेलिया कोट, आईटीआई की बिजली आपूर्ति रात दो बजे के बाद बहाल हो सकी।


वहीं इंदिरा नगर और प्रगतिपुरम में बिजली शनिवार सुबह आई। इंदिरा उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में दरीबा और प्रगतिपुरम उपकेंद्र की लाइन में एफजीआई के पास फॉल्ट आने से रातभर आपूर्ति बाधित रही। यहां नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा भी किया।


इसी तरह अमावां ट्रांसमिशन से ऊंचाहार, जगतपुर, ऊंचाहार तहसील की 33 केवी लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप है।


आगे शारदा सहायक नहर के पास बिजली का पोल टूट गया। इसी तरह त्रिपुला ट्रांसमिशन से डीह, छतोह, परशदेपुर उपकेंद्र जाने वाली लाइन में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप रही है।


इस लाइन में कई जगह फॉल्ट आया, मरम्मत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके अलावा बछरावां टाउन की बिजली बहाल हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बंद है।
विज्ञापन



गदागंज, डलमऊ, उत्तरपारा, कठगर विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आंधी आने से कई जगह पोल और तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। शहर की आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें