फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई ठप होने से भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। जरवलरोड स्थित आईपीएल चीनी मिल में पांच दिन से पेराई कार्य ठप है। किसानों का गन्ना वाहनों पर सूख रहा है। बुधवार सुबह किसानों का सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन


सभी भड़क उठे और लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। पांच घंटे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने किसी तरह किसानों को समझाकर शांत किया।

पेराई कार्य ठप होने का कारण चीनी मिल में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। आईपीएल चीनी मिल में बीते शनिवार को अचानक टरबाइन में खराबी आने से पेराई कार्य ठप हो गया।
विज्ञापन


24 घंटे तक मामूली खराबी बताकर चीनी मिल के अधिकारी और कर्मचारी खामी दुरुस्त करने की बात कहते रहे। लेकिन तकनीकी खामी दूर नहीं हो सकी। इस पर दिल्ली से नया जनरेटर मंगाया गया है।

बुधवार को पांचवें दिन भी चीनी मिल का संचालन नहीं हो सका। चीनी मिल यार्ड के अलावा मिल परिसर के बाहर गन्ना लदे वाहनों की कतारें लगी रहीं। किसानों का गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों पर सूख रहा है।

मिल प्रबंधन भी सही उत्तर नहीं दे रहा। इस पर बुधवार सुबह किसानों का सब्र जवाब दे गया। किसान अनिल मिश्र, कृष्णनरायन यादव, प्रगट यादव, कपिल की अगुवाई में किसान वाहन छोड़कर सड़कों पर उतर आए।

हालात बिगड़ते देख उप जिलाधिकारी कैसरगंज पंकज कुमार ने मौके पर पहुंचकर किसान को समझाकर शांत किया। एसडीएम ने मिल प्रबंधन से भी वार्ता की।

मिल प्रबंधक ने 24 घंटे में चीनी मिल की खामी दूर कर संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। एसडीएम ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों के गन्ने की तौल शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पेराई आज से शुरू होने की उम्मीद
चीनी मिल के जनरेटर टरबाइन में तकनीकी खामी से पेराई कार्य ठप हुआ है। अभियंताओं द्वारा खराबी दूर करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस पर दिल्ली से नया जनरेटर मंगवाया गया है। जनरेटर लखनऊ पहुंच गया है। रात तक बहराइच पहुंच जाएगा। गुरुवार सुबह से पेराई कार्य बहाल होने की उम्मीद है।
-टीएस राना, गन्ना प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें