फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा में पांच स् थानों पर बनेंगे शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत नानपारा नगर क्षेत्र में पांच स्थानों पर सुलभ शौचालय का निर्माण होना है। इसके लिए नपाप अध्यक्ष ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। जमीन भी चिन्हित कर ली गई थी। प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाते हुए 19.60 लाख रुपये जारी कर दिया है।
विज्ञापन


बजट मिलने से पांच सीटर सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। शौचालय में चार सीट पुरुष व एक महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। नानपारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू ने पांच स्थानों पर सुलभ शौचालय बनवाने के लिए दो माह पूर्व प्रस्ताव शासन को भेजा था।

इसके लिए नपाप प्रशासन ने जगह चिन्हित कर ली थी। लेकिन बजट नहीं आवंटित हुआ था। इससे सुलभ शौचालय निर्माण में देरी हो रही थी। नपाप अध्यक्ष अब्दुल मोहीद ने बताया कि शासन ने 19 लाख 60 हजार रुपये का बजट दो दिन पूर्व अवमुक्त कर दिया है। यह बजट नपाप प्रशासन को मिल गया है।
विज्ञापन


इस बजट से नगर के पांच स्थानों पर सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नानपारा द्वारा गांधी पार्क, रेलवे स्टेशन रोड नदिया पुल के निकट, नानपारा-बहराइच मार्ग पर श्री शंकर इंटर कालेज के निकट, नानपारा-इमामगंज मार्ग पर शिवपुर बस स्टैंड के पास तथा कतर्निया बस स्टैंड समेत पांच स्थानों पर पांच-पांच सीटर सुलभ प्रसाधन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पांचों स्थानों का चयन कर शौचालय बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच सीटर शौचालय में चार सीट पुरुष व एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी।

एक प्रसाधन पर खर्च होंगे 3.92 लाख
नगर के पांच स्थानों पर पांच सीटर सुलभ शौचालय का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 19.60 लाख रुपये जारी कर दिया है। एक सुलभ शौचालय के निर्माण पर 3.92 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसमें निर्माण के साथ रंग-रोगन व अन्य कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन

अब्दुल मोहीद राजू नपाप अध्यक्ष नानपारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें