फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद से विवाद के बाद छुट्टी पर गए एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर कब्जा हटाने को लेकर मंगलवार को हुआ था विवाद
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। जमीन खाली कराए जाने को लेकर एसडीएम व सांसद के बीच का हुआ विवाद दूूसरे दिन भी चर्चा का विषय बना रहा। एसडीएम जहां तीन दिन की छुट्टी पर चले गए हैं वहीं उनके द्वारा छुट्टी पर जाने का कारण वैवाहिक कार्यक्रम व आईएएस वीक बताया गया है।

जबकि सांसद ने कहा है कि मौके की स्थिति को देखते हुए एसडीएम को वहां डांटा जरूर गया। एसडीएम व तहसील कर्मियों का रवैया अच्छा नही था। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के प्रति इनका रवैया गड़बड़ है। इनको इसमें सुधार कर जनता की सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन


बताते चलें कि क्षेत्र के चैला गांव में तालाब की भूमि पर कब्जे किए जाने की शिकायत पर जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर बीते मंगलवार को एसडीएम (प्रशिक्षु आईएएस) अजय कुमार द्विवेदी के आदेश पर राजस्व टीम उसे खाली कराने गई थी।

इसी बीच सूचना पर पहुंचीं भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत व एसडीएम के बीच काफी कहासुनी हुई थी। जिसकी चर्चा क्षेत्र समेत पूरे जिले में आग की तरह फैल गई थी। घटना के दूसरे दिन एसडीएम अजय द्विवेदी छुट्टी लेकर चले गए।

एकाएक एसडीएम के अवकाश पर जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि एसडीएम इस मुद्दे पर अवकाश लेने की बात से किनारा कर रहे हैं। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने एसडीएम के तीन दिन के अवकाश पर जाने की बात कही है। कहा कि उनका चार्ज मुझे मिला है।

वर्जन
एसडीएम लगातार बोलते जा रहे थे, कार्यकर्ता आक्रोशित थे। कोई अनहोनी न हो जाए इसलिए मैंने उन्हें डांटा जरूर। जब हम खड़े हैं तो ऐसी बात कहने की जरूरत नहीं है कि फसल को जुतवा देंगे। हमने फोन करके कहा था कि कोर्ट का ऑर्डर है कि जिनकी फसल खड़ी है उनको जोता न जाए।

फसल कटने के बाद भूमि को खाली करा लिया जाएगा। इस पर एसडीएम ने कहा था हम देख लेंगे। लेकिन दो घंटे बाद ही उन्होंने कार्रवाई के लिए टीम को भेज दिया। जिससे लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ को संभालने के लिए मैंने इन्हें डांट जरूर लगाई। मैंने कोई गलत बात नही कही है।
विज्ञापन

-प्रियंका सिंह रावत, सांसद

मेरी भतीजी की शादी थी। इसलिए मैं वहां शामिल होने गया था। देर रात तक वापस बाराबंकी पहुंच भी जाऊंगा। वैसे आईएएस वीक होने के चलते मैं दो दिन लखनऊ में ही रहूंगा।
-अजय कुमार द्विवेदी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें