फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की प्रगति में शिक्षक का होता सबसे बड़ा योगदान : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। नगर के जिला पंचायत गेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह में सिधौली ब्लॉक के शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदीय शपथ ली। इन्हें यह शपथ मोहन लालगंज सांसद कौशल किशोर ने दिलाई।
विज्ञापन

समारोह में सांसद ने कहा देश को बनाने में एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है। उनकी यह जिम्मेदारी है कि वो कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराए। जब हमारे देश का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होगा, तब हमारा देश भी विकास की ओर अग्रसर होगा। सरकार सबसे ज्यादा पैसा शिक्षा विभाग पर खर्च करती है, सरकार का उद्देश्य है कि अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाने में कोई समस्या न हो। अध्यापकों को बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता की भी शिक्षा देनी चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि हमें भारत को विश्व गुरु बनाना है। प्राथमिक शिक्षक संघ को यह मांग करनी चाहिए कि सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों का सिलेबस एक हो और सभी एक ही प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। प्रेरक संघ की मांगों को भी शिक्षक संघ अपनी मांगों के साथ जोड़ें और उनके साथ अपना भावनात्मक रिश्ता रखे। समारोह में शिक्षक संघ ने सांसद कौशल किशोर की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकरन रावत, पुष्कर गुप्ता, उमेश, अशोक तिवारी, अनूप, पिंटू मिश्रा, सौरभ सिंह, ज्ञानी, अजय मिश्रा, शिवनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें