फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 बूथों पर मतदान का होगा लाइव टेलीकॉस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। 29 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव में जिले के ऐसे नौ निकायों के 51 मतदेय स्थल हैं, जहां पर आयोग यहां होने वाले मतदान पर पल-पल की नजर रखेगा। इसके लिए इन सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे सहित कई अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। यहीं नही इन उपकरणों को लगाने के लिए लखनऊ के प्रशिक्षित कर्मचारी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पुलिस प्रशासन की मदद से जिले के 13 निकायों के कुुल 367 मतदेय स्थलों में से 51 बूथ चिह्नित किए गए हैं। जहां पूर्व के चुनाव में किसी प्रकार का कोई विवाद हुआ हो या फिर इस बार के चुनाव में कोई ऐसा व्यक्ति चुनाव मैदान में हो जो दबंग होने के साथ ही चुनाव के दौरान गड़बड़ी कराने की आशंका हो। ऐसे बूथों को चिह्नित कर वहां होने वाले मतदान पर सीधे आयोग नजर रखेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदान के एक दिन पूर्व इन बूथों पर लखनऊ से आने वाले प्रशिक्षित कर्मचारी यहां सीसीटीवी कैमरे व अन्य उपकरण लगाकर इसे तैयार करेंगे। यहीं नही अतिसंवेदनशील प्लस नाम के इन बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन निकायों में हैं इतने अतिसंवेदनशील प्लस बूथ
निकाय- केंद्र बूथ अति संवेदनशील प्लस
न.पा.प.-42-145-13
जैदपुर-19-35-05
देवा-05-12-00
बंकी-08-23-00
सतरखि-08-11-00
हैदरगढ़-05-22-06
टिकैतनगर-06-10-00
दरियाबाद-08-19-04
सिद्वौर-05-11-01
फतेहपुर-11-36-04
रामनगर-07-12-04
सुबेहा-03-12-01
बेलहरा-06-19-13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें