फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द्र के लिए प्रसिद्ध है पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। विकास खंड क्षेत्र जलालपुर की सीमा में आने वाला गांव पट्टी ब्लॉक महत्वपूर्ण गांवों में शुमार है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग गंतव्य तक जाने के लिए ग्राम सभा में आने वाले पट्टी चौराहे का प्रयोग करते हैं। लगभग चार हजार की आबादी वाला यह गांव दो पुरवों पट्टी व रहीमपुर तक फैला हुआ है। हिंदू व मुस्लिम मिश्रित आबादी के लिए यह गांव जाना जाता है। यह गांव प्राचीनकाल से आपसी सौहार्र्द के लिए जाना जाता है। गांव में पिच मार्ग का जाल फै ला हुआ है। मंदिरों की यहां श्रृंखला सी मौजूद है। आदर्श जलाशय योजना के तहत तालाब का निर्माण भी बीते दिनों कराया जा चुका है।
विज्ञापन

गांव में निजी क्षेत्र का एक जूनियर हाईस्कूल स्थापित है, तो वहीं एक परिषदीय विद्यालय की स्थापना भी हुई है। दस दुकानेें लगाने के लिए हाटपैड की स्थापना भी गांव में कराई गई है, जिससे स्थानीय लोग उसका लाभ उठा सकें। गांवों में शिक्षा की बेहतरी के साथ साथ कृषि मामले में भी काफी संपन्नता है। क्षेत्र के तमाम किसान बेहतर ढंग से खेती किसानी का काम करते चले आ रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि गांव ने आवश्यक प्रगति की है। कुछ और काम हो जाए तो गांव का स्वरूप और बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन


ये बोले लोग
-सेवानिवृत्त अध्यापक कालिका तिवारी ने कहा कि गांव में पेयजल बेहतरी के लिए और ज्यादा प्रबंध कि ये जाने की जरूरत है।
-सेवानिवृत्त कानून गो रामबहाल ने कहा कि गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाये जाएं, जिससे बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
-किसान वंशराज का कहना था कि सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से मिलना सुनिश्चित किया जाए।
-पूर्व शिक्षक रामनयन तिवारी ने कहा कि गांव में बालिका इंटर कालेज की स्थापना किये जाने की जरूरत है, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके।

थोड़ा है
-गांव में हाटपैड की स्थापना
-प्राइमरी स्कूल की सुविधा
-नाली व खड़ंजा निर्माण
-मुख्य मार्ग से जुुडे़ पुरवे

थोड़े की जरूरत है
-गांव में नये हैंडपंप की स्थापना
-विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि
-मार्ग प्रकाश के लिए पुरवों में अतिरिक्त सोलर लाइट
-बालिका विद्यालय की स्थापना
-जल निकासी के लिए नाला निर्माण


गांव की प्रमुख शख्सियतें
-आजादी के बाद ग्राम पंचायत के पहले ग्राम प्रधान चुने गए थेनोहर पाल। उनकी गांव के बाहर भी ख्याति रही।
-डिप्टी जेलर के पद पर कार्यरत हैं गांव निवासी रामप्रताप प्रजापति। वे युवाओं को सदैव शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें