फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेश्वरगंज के प्रभारी निरीक्षक व दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। क्षेत्र में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर कार्रवाई नहीं करने पर एसपी सुनील सक्सेना ने विशेश्वरगंज थाने के इंस्पेक्टर और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसआई जय प्रकाश पाठक को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

आबकारी महकमे की ओर से विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ईपुरवा में गुरुवार को छापेमारी करते हुए अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। यह फैक्ट्री लगभग बीस साल से क्षेत्र में चल रही थी। आबकारी विभाग ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब, रैपर आदि बरामद किए थे। एसपी ने फैक्ट्री संचालन होने के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने के मामले को गंभीरता से लिया। एसपी सुनील सक्सेना ने विशेश्वरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव और उपनिरीक्षक गुलाब राय को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने लाइन में तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाठक और प्रकाश त्रिपाठी को विशेश्वरगंज में तैनात किया है। एसएसआई जय प्रकाश पाठक को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें