फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय हुई रामनगरी, हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती-गोंडा से पहुंचे लाखों शिवभक्त, भीड़ बढ़ने से राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन

अयोध्या। तीन मंडलों के जिलों में कांवर मेला पूरे सबाब पर है। रामनगरी बुधवार को कांवरियों से शिवमय हो गई। भोर से ही कंधे पर कांवर लिए सरयू से जल लेकर अपने-अपने सिद्ध स्थानों पर जाने के लिए हजारों की संख्या में कांवरियों का सैलाब उमड़ने लगा। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

इस दौरान ढोल, मंजीरे, व गाड़ियों पर सजी हुई झांकियों के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते भगवा वस्त्र धारण किए युवा भक्ति के सैलाब में सराबोर होते रहे। इस दौरान पूरी अयोध्या शिवमय नजर आई, विशेष तौर सरयू तट व नयाघाट क्षेत्र बोल बम के नारों से गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने मंगलवार आधी रात से ही हाईवे के सभी लेन बस्ती से अयोध्या तक कांवरियों के लिए सुरक्षित कर लिया है। इस पर कोई वाहन चलने की अनुमति नहीं है। अयोध्या पहुंचने वाले शिव भक्तों में बुधवार को बस्ती-गोरखपुर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा रही, इसके बाद गोंडा, बलरामपुर व बहराइच के श्रद्धालुओं का रेला दिखा।

ध्यान रहे कि बस्ती से आने वाले कांवरिए सरयू से कांवर में जल भर पैदल बस्ती के भदेश्वरनाथ मंदिर में व गोंडा से आने वाले श्रद्धालु पृथ्वीनाथ मंदिर और दुखहरन नाथ मंदिर में सरयू जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इसके साथ ही अंबेडकरनगर व उसके आसपास से आने वाले शिवभक्त यहां शिवबाबा धाम पर भोले का जलाभिषेक करते हैं।

अनुमान से अधिक भीड़ उमड़ने की आशंका से जिला प्रशासन की सांस फूली हुई है। प्रशासन इसको लेकर लगातार बस्ती-गोंडा समेत आसपास के जिलों के अधिकारियों के संपर्क में हैं। इसके अलावा गुरुवार से अंबेडकरनगर व उसके आसपास के इलाकों से भी भारी संख्या में भीड़ उमड़ने की संभावना है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, घाटों पर कैमरे से निगरानी
अयोध्या में मेला की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि भीड़ अनुमान से घट बढ़ सकती है, लेकिन इसके लिए मेला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

एसपी सिटी के अनुसार, अयोध्या से बस्ती व गोंडा हाईवे पर तीनों जनपदों की पुलिस के तालमेल से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रास्तों पर पड़ने वाले थानों-चौकियों पर अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से निगरानी रखी जा रही है।

इन हाईवे पर सभी शराब व मांस की दुकानों को 22 जुलाई तक बंद करा दिया गया है, साथ ही सभी ढाबों व होटलों वालों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार मेला क्षेत्र अयोध्या में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

कांवरियों के प्रवेश के हर रास्तों से लेकर सरयू घाट, नयाघाट व अयोध्या के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में दो सीओ, 6 इंस्पेक्टर, 40 एसआई, 100 पुरुष आरक्षी व 25 महिला आरक्षी, 100 प्रशिक्षु आरक्षी, 100 होमगार्ड्स के साथ-साथ 2 कंपनी व 1 प्लाटून पीएसी व 1 प्लाटून जल पीएसी की तैनाती की गई है।

हाईवे पर 22 जुलाई तक जारी रहेगा प्रतिबंध
फैजाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए रूट प्लान के तहत मंगलवार आधी रात से अयोध्या से बस्ती, गोंडा, लखनऊ, सुलतानपुर व अंबेडकरनगर मार्ग पर यातायात डायवर्जन कर फोर लेन हाईवे पूरी तरह से बंद कर कांवरियों के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

इसके चलतेे लखनऊ से गोरखपुर जाने वाहन गोंडा होकर, बस्ती से आने वाले वाहन डुमरियागंज-उतरौला-गोंडा होकर लखनऊ, गोंडा से बस्ती जाने वाहन डुमरियागंज होकर बस्ती जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा इलाहाबाद-सुलतानपुर से आने वाले वाहन सुलतानपुर से ही कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़-दोहरीघाट, आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर, अंबेडकरनगर से गोरखपुर जाने वाले वाहन अतरौला, शाहगंज, आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर व रायबरेली की तरफ से गोरखपुर जाने वाले वाहन सुलतानपुर, कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़-दोहरीघाट, आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें