फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति के सदस्यों ने की सरयू की सफाई
विज्ञापन


बहराइच। सरयू बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार को सरयू नदी के झिंगहाघाट पर पांचवें चरण में नदी की सफाई के लिए श्रमदान किया गया। समिति ने नदी की सफाई नहीं होने तक अभियान जारी रखने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सरयू बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि समिति के अध्यक्ष राकेशचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में सरयू नदी के झिंगहाघाट पर पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सफाई की। डीएम अजय दीप सिंह ने भी समिति के उत्साह को बढ़ाने के उद्देश्य से जेसीबी लगाकर सफाई कराने की पहल की थी, जिससे नदी का काफी हिस्सा साफ हो चुका है। महामंत्री बाबा पारसनाथ यादव ने बताया कि शहर के गंदे नालों का पानी सरयू नदी में गिराया जा रहा है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से गंदे नालों के पानी की सफाई के लिए जल शोधन मशीन लगाने की मांग की। इस मौके पर मुरारीलाल भारद्वाज, अजय कुमार शुक्ला, निरंकार यादव, प्रेम कुमार, उमेश कुमार शुक्ल, छोटू यादव, प्रेम ठाकुर मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें