फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रियाद, जेद्दा की उड़ानें रद्द होने से 1200 दैनिक यात्री प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत तब्बुक और जीजान एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले के बाद उड़ानों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। हालात को देखते हुए इंडिगो ने रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना की सभी उड़ानें 17 अक्तूबर तक निरस्त कर दी हैं। चौधरी चरण सिंह से रियाद की दो उड़ानें रद्द किए जाने से करीब 1200 दैनिक यात्री प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार लखनऊ से रियाद जाने वाली फ्लाइनास की नियमित उड़ानें एक्सवाई 334 और एक्सवाई 320 रद्द कर दी गई हैं। इससे प्रभावित यात्रियों में बड़ी संख्या में खाड़ी देशों में काम करने वाले कामगार शामिल हैं। इन सीधी उड़ानों के अलावा इंडिगो, एयर इंडिया और आकासा एयरलाइंस की कनेक्टिंग उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें। अचानक उड़ानें रद्द होने से रियाद में फंसे भारतीय पर्यटक और लखनऊ से यात्रा की योजना बनाने वाले परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें