लखनऊ। रोडवेज में संविदा पर बस चालक की नौकरी को लेकर रुझान कम है। यही वजह है कि अवध बस अड्डे पर सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय रोजगार मेले के पहले दिन महज 25 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इनमें दो अनुपयुक्त पाए गए। एक अभ्यर्थी प्रथम चालक टेस्ट के दौरान नहीं आया।
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि संविदा बस चालकों के 120 पदों के लिए लखनऊ परिक्षेत्र की ओर से दो दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। सत्यापन में दो के दस्तावेजों के अनुपयुक्त पाए गए। शेष 23 के दस्तावेज सही पाए जाने पर प्रथम चालक टेस्ट के लिए बुलाया गया। इस दौरान एक अभ्यर्थी नहीं आया। सभी 22 अभ्यर्थी प्रथम चालक टेस्ट में सफल रहे। अब उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दूसरे चालक टेस्ट के लिए कानपुर स्थित प्रधानाचार्य प्रशिक्षण संस्थान एलेन फॉरेस्ट भेजा जाएगा। पास होने के बाद भर्ती प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी के अभाव में ही पहले दिन कम लोग आए हैं।
यह है अर्हता
- संविदा चालकों के लिए न्यूनतम योग्यता छठवीं पास है।
-आयुसीमा 23 वर्ष छह माह रखी गई है।
-भारी वाहन चलाने का न्यूनतम दो साल का हैवी लाइसेंस होना चाहिए।
-इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, चालक लाइसेंस, आधार कार्ड, पैनकार्ड की छायाप्रति।
-भर्ती प्रक्रिया सुबह दस से शाम पांच बजे तक चलेगी।
मिलेंगी यह सुविधाएं
-संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किमी पारिश्रमिक दिया जाएगा।
-निःशुल्क यात्रा के लिए पांच पारिवारिक पास भी दिए जाएंगे।
-ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत होने पर साढ़े सात लाख रुपये।
-घायल होने पर दस हजार रुपये इलाज के लिए दिए जाएंगे।
-गंभीर रूप से घायल होने की दशा में 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।
अवध बस अड्डे पर भर्ती के िलए आए अभ्यर्थी। -संवाद
अवध बस अड्डे पर भर्ती के िलए आए अभ्यर्थी। -संवाद
अवध बस अड्डे पर भर्ती के िलए आए अभ्यर्थी। -संवाद