लखनऊ। रमजान के पाक महीने में एसएन हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन और उसके सहयोगियों की ओर से गोमती नगर के विकासखंड सि्थत ग्वारी गांव में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ। मगरिब की अजान होते ही करीब 120 रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। सभी ने मिलकर इफ्तार किया और देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण और सहयोग के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। इस अवसर पर फाउंडेशन से सैयद दाऊद इमरान, रिया फातिमा, कामिल खान, शोएब खान, निहत खान, असकन, कनिष्क रावत और स्नेहा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।