फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आर्ट फेयर में सजीं देश भर के 38 चित्रकारों की 120 कलाकृतियां

विज्ञापन
आर्ट फेयर में लगी प्रदर्शनी देखते आईएएस मुकेश मेश्राम व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी की ओर से आयोजित लखनऊ कंटेपररी इंडियन आर्ट फेयर 2025 की रविवार से शुरुआत हो गई। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, सांसद एसपी सिंह, क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ नवीन कनौजिया, फीनिक्स मॉल के नॉर्थ इंडिया डायरेक्टर संजीव सरीन ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में देश भर के अलग अलग हिस्सों से आए 38 चित्रकारों ने कलाकृतियां सजाई हैं। यह आर्ट फेयर 23 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


गैलरी की निदेशक नेहा सिंह ने बताया कि आर्ट फेयर में बिहार, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, ओडिशा व उत्तर प्रदेश के 38 समकालीन युवा और वरिष्ठ कलाकारों की 120 कलाकृतियों (पेंटिंग, मूर्तिकला, सिरामिक और इंब्रॉयडरी) को फीनिक्स प्लासियो मॉल में प्रदर्शित किया गया है। सांसद डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसी प्रदर्शनियों की बहुत जरूरत है। दिल्ली से आए कला समीक्षक जय त्रिपाठी और जॉनी एम एल, आर्ट फेयर के क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना, गोपाल सामंत्रे और राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें