फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शीशम व नीम के पेड़ों की अवैध कटान

विज्ञापन
पीजीआई में बिना अनुमति काटे गए पेड़। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पीजीआई इलाके के कल्ली पश्चिम स्थित एकता नगर पंचवटी कॉलोनी के पास प्लॉटिंग के लिए शीशम व नीम सहित कई हरे पेड़ों की अवैध कटान कर दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो वन दरोगा तहरीर लेकर शनिवार को थाने पहुंचे। उनका कहना था कि पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है। अब वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि हेर पेड़ों की अवैध कटान 12 दिनों से की जा रही थी। इसे लेकर कई बार वन दरोगा से शिकायत की थी।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिर से शिकायत की और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसके बाद वन दरोगा हरकत में आए।
वन दरोगा रंजीत ने बताया कि वे मौके पर गए थे। छह से अधिक नीम, शीशम सहित हरे पेड़ों को काटा गया है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना था कि करीब 12 पेड़ काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें