फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माघ मेले के लिए चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, 23 ट्रेनों को मिलेगा स्टॉपेज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए लखनऊ के रास्ते 12 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही प्रयागराज में 23 ट्रेनों को अस्थायी स्टॉपेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि माघ मेले को देखते हुए मुख्यालय को स्पेशल ट्रेनें चलाने का लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिस पर एक-दो दिन में मुहर लग जाएगी। इसके अतिरिक्त लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलने वाली गंगा गोमती, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जाएंगी।

600 कर्मी मेले में करेंगे ड्यूटी
सीनियर डीसीएम ने बताया कि माघ मेले के दौरान रेलवे स्टेशनों पर 600 कर्मचारियों, अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें जीआरपी, आरपीएफ, ऑपरेटिंग, कॉमर्शियल आदि विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। इससे स्टेशनों का संचालन बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन

450 से अधिक सीसीटीवी करेंगे निगरानी
माघ मेले के दौरान लखनऊ सहित प्रयागराज, सूबेदारगंज आदि रेलवे स्टेशनों पर निगरानी के लिए 450 सीसीटीवी अतिरिक्त रूप से लगाए जा रहे हैं। आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रूप से गश्त बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें