वाणिज्यकर विभाग के 12 प्रधान सहायकों को प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नत कर जिलों और मुख्यालयों में तैनात किया गया है। इसके अलावा मनोरंजनकर विभाग से वाणिज्यकर में समायोजित वरिष्ठ सहायकों को भी आमोद और पणकर निरीक्षक का पद नाम देकर तैनाती दी गई है।
वाणिज्यकर आयुक्त अमृता सोनी ने डीपीसी की बैठक के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। मनोरंजन कर आयुक्त के तौर पर वरिष्ठ सहायकों को आमोद और पणकर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति समायोजन के बाद कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दी जाएगी।