जेसीपी के मुताबिक डायल 112 का रेस्पाॅन्स बेहतर है। फोन करने के 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच जाती है। इसके अलावा यूपी 112 नाइट स्कॉट रात के समय लोगों को सुरक्षित घर छोड़ने का काम करती है। महिलाएं 1090 पर फोन कर शिकायत कर सकती हैं। 181 महिला हेल्प लाइन भी उपलब्ध है। इसके अलावा 112 INDIA इमरजेंसी ऐप डाउनलोड करें। पिंक बूथ, मिशन शक्ति केंद्र, 1098 चाइल्ड लाइन, यूपी कॉप एप, 1076 सीएम हेल्प लाइन नंबर, संचार साथी और डिजिटल प्लेटफार्म भी उपलब्ध हैं।