फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर 12 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जमीन दिलाने के नाम पर आजमगढ़ के शांति चौक कटरा मुबारकपुर निवासी आशीष कुमार जायसवाल से 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने कई बार विभूतिखंड पुलिस से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

आशीष के मुताबिक उन्होंने प्लॉट लेने के लिए विनम्र खंड स्थित क्वेदा ग्रीन सिटी के दफ्तर में अनिल कुमार और उनके पार्टनर मनोज कुमार यादव से संपर्क किया था। दोनों ने बाराबंकी रोड पर एक प्लॉट दिखाया। आरोपियों ने कहा था कि यह प्लॉट उनका है और इसके जाली दस्तावेज भी दिखाए।

आरोप है कि दोनों ने पीड़ित को झांसे में लेकर कई बार में 12 लाख रुपये ले लिए, पर रजिस्ट्री नहीं की। आशीष ने जब इसके लिए दबाव बनाया तो मनोज ने उसे प्लॉट पर बुलाया। इसके बाद गाली देते हुए असलहा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि वे न तो पैसे लौटाएंगे और न ही जमीन की रजिस्ट्री करेंगे। आशीष किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे। पीड़ित ने विभूतिखंड पुलिस से शिकायत की, पर कुछ न हुआ। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गा। इंस्पेक्टर अमर सिंह का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें