फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान के नाम पर युवती से 12 लाख ऐंठे

Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकान के नाम पर युवती से 12 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के सुमरन खेड़ा निवासी शानू ने अपनी बहन की सास झब्बो देवी और सरिता सिंह पर मकान के नाम पर 12 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। शानू का आरोप है कि 2022 में उन्होंने बहन रूमा से उनका मकान 12 लाख रुपये में खरीदा था। मकान पर कब्जा भी मिल गया। आरोप है रूमा की सास झब्बो ने जाली दस्तावेज तैयार कर वही मकान सरिता को बेच दिया। विरोध पर झब्बो और सरिता ने शानू को धमकी दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन



ठगों ने क्रेडिट कार्ड से की 33 हजार की खरीदारी
लखनऊ। आशियाना सेक्टर एच निवासी अनमोल शर्मा ने 33 हजार की ठगी की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है। अनमोल के मुताबिक बीते 11 अक्तूबर को उनका 33 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड बिल जारी हुआ था। जबकि उन्होंने यह रकम खर्च ही नहीं की थी। पीड़ित ने जब जांच की तो पता चला कि किसी ने बंगलूरू में रकम खर्च की है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें