फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाघ सहित नौ ट्रेनों में पकड़े गए 12 अवैध वेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के निर्देश पर लखनऊ जंक्शन व गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। सीनियर डीसीएम आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 15653 सिलचर एक्सप्रेस, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस, 15565 वैशाली एक्सप्रेस, 15204 बरौनी एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस तथा 02563 नई दिल्ली विशेष गाड़ी में जांच की गई। इसमें 12 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया। साथ ही लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर अवैध वेंडरों से पानी की 168 बोतलें भी जब्त कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें