फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीएनए में संविदा पर भर्ती होंगे 12 कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की भारतेंदु नाट्य अकादमी ने अपने रंगमंडल के लिए संविदा पर 12 कलाकारों की भर्ती निकाली है। इच्छुक कलाकार 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पांच श्रेणियों में होगी। इसमें ''''अ'''', ''''ब'''' और ''''स'''' श्रेणी में एक-एक पद, अभिनेता श्रेणी में दो और कैजुअल कलाकार श्रेणी में सात पद हैं। चयनितों को श्रेणी के अनुसार 12,500 से 39,000 रुपये तक प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। ''''अ'''', ''''ब'''' और ''''स'''' श्रेणी के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष, जबकि अभिनेता और कैजुअल कलाकार के लिए 18 से 55 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र अकादमी कार्यालय और www.bnalko.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। साक्षात्कार 30 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें