फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग की मौत के मामले में 12 आरोपी हिरासत में

Sat, 22 Feb 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अहमद अली। फाइल  फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा के दशहरी गांव में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग अहमद अली (60) की मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 12 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक मामले में मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर के पलिया के मो. अहमद अली और तौहीद की तलाश की जा रही है। शुक्रवार दोपहर परिजनों ने अहमद अली को सुपुर्द ए खाक कर दिया। बता दें कि बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे आरोपी अहमद अली अपने बेटों, साथी तौहीद अहमद व अज्ञात लोगों के साथ मृतक के घर उनके बेटे की शिकायत करने पहुंचा था। आरोपी ने मृतक के बेटे पर उनकी परिवार की लड़की से बात करने और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। इस बीच मारपीट शुरू हो गई थी। इस दौरान बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए थे, वहां उनकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें