फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया सवेरा योजना में 12.40 करोड़ का ऋण मंजूर

Wed, 31 Jul 2013 09:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने 27 नगर पंचायतों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए नया सवेरा नगर विकास योजना में 12.40 करोड़ रुपये ऋण मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर की कप्तानगंज को डेढ़ करोड़, हाटा को 35 लाख व खड्डा को 40 लाख रुपये, देवरिया की लार को 30 लाख व मझौलीराज को 30 लाख मंजूर किए गए हैं।

मिर्जापुर की कछवा 70 लाख, कानपुर देहात की सिकंदरा को 30 लाख, अमरौधा को 30 लाख व झीझंक को 70 लाख, शामली की ऊन को 30 लाख, लखनऊ की नगराम को 50 लाख व इटौंजा को 60 लाख और मेरठ की करनावल को 35 लाख रुपये मिलेंगे।

इसी तरह उन्नाव की फतेहपुर चैरासी को 30 लाख व नवाबगंज को 40 लाख, मऊ की घोसी को 60 लाख, गोरखपुर की पीपीगंज को 25.25 लाख, बरेली की मीरगंज 35 लाख व रिछा को 35 लाख, मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आजमगढ़ की जीयनपुर को 30 लाख, मथुरा की फरह 25 लाख, सौंख 50 लाख, चैमुहा को 55 लाख व राधाकुंड को 70 लाख, मुजफ्फरनगर की सिसौली को 65 लाख और प्रतापगढ़ की कटरमेंदनी नगर पंचायत को 25 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
लखनऊ की नगराम को 50 लाख व इटौंजा को 60 लाख मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें