फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 11.96 लाख ऐंठे

Sat, 07 Feb 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर अलीगंज की इंद्रानगरी कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार तिवारी से 11.96 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने अलीगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविंद्र के मुताबिक 24 नवंबर 2025 को उन्हें जय ब्रोकिंग ऑनलाइन ट्रेडिंग व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप के तीन एडमिन सदस्यों को शेयर बाजार में निवेश के जरिये अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया करते थे। रविंद्र भी उनके जाल में फंस गए। जालसाजों ने उनसे मोबाइल एप डाउनलोड कराया। इसके जरिये कई टुकड़ों में 11.96 लाख रुपये निवेश करा लिए। जनवरी में एप पर मुनाफा दिखने पर उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने उन्हें एप और व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें