फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब पीकर हुड़दंग करते मिले 1171 लोग, चालान

Sun, 11 Jan 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। खुले में शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बुधवार रात पूरे शहर में पुलिस ने अभियान चलाकर 1,171 लोगों का चालान किया। सबसे अधिक पश्चिम जोन में 433 लोग खुले में शराब पीकर हंगामा करते मिले।
विज्ञापन




जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के आदेश पर बुधवार रात सभी थानों की पुलिस ने खुले में शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अपने इलाके में अभियान चलाया। इसके तहत 195 जगहों पर 3657 लोगों को चेक किया गया और 1,171 का चालान किया गया। जिन लोगों चालान किया गया उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की हिदायत देते हुए परिजनों के हवाले कर दिया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी हाल में शराब के नशे में हुड़दंग व हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



जोन
- जांच की गई जगहों की संख्या
- जांच किए गए लोगों की संख्या
- चालान किए गए लोगों की संख्या

उत्तरी जोन
- 33
- 466
- 115

दक्षिणी जोन
- 52
- 800
- 311

पूर्वी जोन
- 28
- 652
- 151

पश्चिमी जोन
- 48
- 1282
- 433

मध्य जोन
- 34
- 477
- 161

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी।

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी।

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी।

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पकड़े गए आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें