फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग वार्ड में रखे जाएंगे यूके से आए मरीज, यूपी में आज मिले 1166 नए कोरोना मरीज, 1183 डिस्चार्ज

Thu, 24 Dec 2020 08:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

प्रदेश में यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आए कोविड पॉजिटिव मरीज को अस्पतालों के अलग वार्ड में रखे जाएंगे। उनके नमूनों की आरटीपीसीआर जांच के साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग भी होगी, जिससे उनको संक्रमित करने वाले नए कोविड वायरस का पता लगाया जा सके। यदि मरीज जांच में निगेटिव आएगा तो भी उसे सात दिन सेल्फ क्वारंटीन में रहना होगा।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 9 दिसंबर के बाद यूके से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आरटीपीसीआर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा यूरोप के अन्य देशों से आने वाले लोगों में यदि कोरोना जैसे लक्षण मिलते हैं तो उन्हें भी आरटीपीसीआर जांच करानी होगी। जिससे प्रदेश में काबू आ चुके संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोरोना जांच केंद्र की जानकारी नहीं है तो वह गूगल प्ले से मेरा कोविड केंद्र एप डाउनलोड करने जानकारी ले सकता है। उन्होंने सांस की बीमारी वाले लोगों को ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कुल 2.29 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से 17.29 करोड़ तक स्वास्थ्य विभाग पहुंच चुका है। 

विज्ञापन

आज सामने आए 1166 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

यूपी में गुरुवार को 1166 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, वहीं 1183 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीजों के ठीक होने की दर वर्तमान में बढ़कर 95.75 हो गई है। अब तक प्रदेश में संक्रमण से 8266 मरीजों की मौत हो चुकी है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को 140155 नमूनों की जांच की गई है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 16299 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 7474 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 1749 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें