फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे करें पढ़ाई, जुलाई में भी नहीं मिलीं किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला मुख्यालय से 15 विकासखंड के बीईओ ने अभी तक पुस्तकों की उठान नहीं की है। अब तक केवल पांच ब्लॉकों में ही पुस्तकें पहुंची हैं। वह भी इनका वितरण नहीं हो सका है। शासन ने भले ही जून में जिले को कॉपी-किताबें उपलब्ध करा दी थी लेकिन इसका लाभ नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों को शासन की तरफ से निशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाती हैं। ये पुस्तकें सत्र प्रारंभ होने के समय मिल जानी चाहिए। शासन ने जून में पुस्तकें उपलब्ध करा दी थी। जुलाई में स्कूल खुलतेे ही इनका वितरण करने का निर्देश दिया था लेकिन यह निर्देश हवा-हवाई साबित हुआ। बीईओ को खैराबाद बीआरसी से पुस्तकें उठवाकर नौनिहालों को वितरित करानी थी लेकिन अभी तक कसमंडा, लहरपुर, बेहटा, मछरेहटा व सीतापुर नगर क्षेत्र के बीईओ ने पुस्तकें नहीं उठाई। इससे नौनिहाल पुरानी किताबों के सहारे ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

कितनी आई हैं पुस्तकें
जिले में 3015 प्राथमिक व 1156 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब साढ़े पांच लाख नौनिहाल नामांकित हैं। 26 लाख के सापेक्ष अब तक 20 लाख पुस्तकें आ चुकी है। इनका स्कूलवार वितरण होना बाकी है।
विज्ञापन


लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सभी बीईओ को पुस्तक उठान करते हुए वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ बीईओ ने अभी तक उठान नहीं किया है। इनको नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। जल्द ही सभी नौनिहालों को पुस्तकें मिल जाएंगी।
विज्ञापन

-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें