फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत
विज्ञापन



सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन



मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बादाल पुरवा निवासी मनीष शर्मा (45) गुरुवार को अपनी पत्नी मधुबाला (40) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे।


रास्ते में सीतापुर-बिसवां मार्ग पर खैराबाद थाना क्षेत्र में अर्जुनपुर के पास तेज रफ्तार में जा रहे ट्रक ने बाइक के रौंद दिया। इससे मनीष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मधुबाला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन



पुलिस मधुबाला को जिला अस्पताल ले जा रही थी मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मधुबाला को मृत घोषित कर दिया।


बाइक रौंदने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस पर चालक व खलासी ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें