फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में रौनक व इंटर में जुनैद टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं व 12वीं के नतीजों में सोमवार को बहराइच में बेटे और बेटियों की लगभग बराबर की हिस्सेदारी रही। 10वीं व 12वीं की परीक्षा में सेंट नार्बट स्कूल के मेधावियों ने जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


10वीं की परीक्षा में विद्यालय के रौनक त्रिपाठी 95.8 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर रहे। 12वीं की परीक्षा में इसी स्कूल के जुनैद अंसारी अव्वल रहे। जुनैद को 94 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। मेधावियों की इस सफलता पर स्कूल व उनके घरों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सीआईएससीई का परीक्षाफल सोमवार दोपहर बाद घोषित हुआ। जिले में सीआईएससीई के विद्यालय सेंट नार्बट, बैरोज ब्लू बेल्स, सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा, सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट व एजी चर्च स्कूल रुपईडीहा संचालित हैं। इन विद्यालयों में इस बार हाईस्कूल के 389 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में इनकी संख्या 129 रही। सभी स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। सोमवार दोपहर परीक्षाफल देखकर छात्र खुशी से उछल पड़े।

स्कूलों में रहा जश्न का माहौल
परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित होने के बाद जिले के सभी पांच स्कूलों में जश्न का माहौल दिखा। छात्र काफी कम संख्या में पहुंचे। लेकिन जो भी छात्र पहुंचे, उन सभी ने शिक्षकों के साथ खुशियां साझा की। शिक्षकों ने भी अपने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाइयां खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

10वीं के मेधावी
स्टूडेंट्स अंक प्रतिशत में स्कूल
रौनक त्रिपाठी 95.8 सेंट नार्बट स्कूल
एमान फातिमा 95.4 सेंट नार्बट स्कूल
स्पर्श गर्ग 95.4 सेंट नार्बट स्कूल
सत्यांश मौर्या 95.2 सेंट नार्बट स्कूल
जाह्नवी त्रिपाठी 95.2 सेंट नार्बट स्कूल
रवि वर्मा 94.8 सेंट नार्बट स्कूल
हुदा नाज 93.2 सेंट नार्बट स्कूल

12वीं के होनहार
स्टूडेंट्स अंक स्कूल
जुनैद अंसारी 94 सेंट नार्बट स्कूल
गौतम तिवारी 92.25 सेंट नार्बट स्कूल
प्रकृति पांडेय 91 सेंवेंथ डे एडवेंटिस्ट कालेज
तुषार अग्रवाल 90.75 सेंट नार्बट स्कूल
माही श्रीवास्तव 87.5 सेंट नार्बट स्कूल

इंजीनियर बनकर करेंगे देश सेवा
हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉपर बने सेंट नार्बट स्कूल के रौनक त्रिपाठी का कहना है कि वे इंजीनियर बनकर देश सेवा करेंगे। इसके लिए कठिन मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई शुरु कर दी है।

निरंतर अध्ययन से ही हाईस्कूल की परीक्षा में बेहतर सफलता हासिल हुई है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। वे कहते हैं कि ईमानदारी व लगन के साथ किया गया कार्य सफल होता है।

प्रशासनिक सेवा में जाने का है लक्ष्य
मेधावियों की सूची में शामिल जाह्नवी त्रिपाठी को 95.2 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। जाह्नवी इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पांच से छह घंटे की नियमित पढ़ाई व स्कूल की बेहतर शिक्षा से सफलता मिली है। भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाना उनका उद्देश्य है। यह सफलता उन्हें नियमित पढ़ाई से मिली है, जिसे आगे भी बरकरार रखेंगे।

चिकित्सक बनना है सपना
सेंट नार्बट स्कूल के इंटरमीडिएट के छात्र जुनैद अंसारी 12वीं की परीक्षा में 94 फीसदी अंक हासिल कर अव्वल रहे हैं। जुनैद का कहना है कि वह चिकित्सक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

प्रतिदिन सात घंटे की नियमित पढ़ाई से यह मुकाम मिला है। जुनैद अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दे रहे हैं।

वैज्ञानिक बनना चाहता हैं
इंटरमीडिएट के छात्रों में टॉपर्स की सूची में दूसरे स्थान पर रहे गौतम तिवारी वैज्ञानिक बनने का सपना संजोये हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन छह घंटे की नियमित पढ़ाई से यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक बनकर नई खोज से देश के नाम रोशन करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें