किशोरी से गैंगरेप, तीन पर केस
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ कुछ लोगों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था।
पीड़िता को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। कोतवाल एनएन शर्मा ने बताया कि, किशोरी ने एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसमें युवक के दो साथियों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।