फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन


गौरीगंज। स्थानीय थाने के सैदपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो तथा दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार अन्य की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गौरीगंज थाने के छेदीराम का पुरवा मजरे छिटेपुर गांव निवासी त्रिभुवन शुक्रवार को बाइक से भाई कन्हई व पिता राम किशोर के साथ किसी काम के सिलसिले में निकले थे।

वे गौरीगंज थाने के सैदपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे अमेठी थाने के डिहवा मजरे कोहरा गांव निवासी उमेश बहादुर व सुरेश सिंह की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।

दुर्घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से पांचों को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुरेश सिंह (40) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राम किशोर, त्रिभुवन, कन्हई व उमेश बहादुर की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सुरेश की मौत के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें