मासूम का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका
सुल्तानपुर। पैगापुर गांव के पास चका जंगल में बृहस्पतिवार देर शाम एक मासूम बच्ची का शव पड़ा मिला। मासूम अर्द्धनग्न हालत में होने के कारण ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में पैगापुर गांव के पास चका का जंगल है। बृहस्पतिवार देर शाम ग्रामीणों ने जंगल में पांच वर्षीय बच्ची की लाश पड़ी देखी। वह अर्द्धनग्न हालत में थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। देखते ही देखते आसपास के गांवों के भी लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाएड बुलाकर छानबीन की। गांव के लोग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। नगर कोतवाल श्यामसुंदर पांडेय ने बताया कि, बच्ची की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।