फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरुधर व साबरमती एक्सप्रेस का बदला रूट, यात्री हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच मरुधर व साबरमती एक्सप्रेस डाउन का रूट मंगलवार को बदल दिया गया। नतीजा यह रहा कि संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले 87 यात्रियों को अपने-अपने आरक्षित टिकट निरस्त कराने पड़े। उधर, नौ अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके चलते संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वालों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें हाड़कंपाऊ ठंड में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घने कोहरे के बीच ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। खराब मौसम के चलते मरुधर व साबरमती एक्सप्रेस डाउन का रूट बदल दिया गया। उन्हें जौनपुर से वाया सुल्तानपुर होकर चलाया गया। इससे संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले 87 यात्रियों ने आरक्षित टिकट कैंसिल करा दिया। ट्रेनों के निरस्त होने से संबंधित यात्रियों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर, नौ एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दून अप एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटा, किसान अप एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े 9 घंटा, किसान डाउन एक्सप्रेस 12 घंटा, सियालदाह डाउन एक्सप्रेस ढाई घंटा, सियालदाह अप एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, कैफियात डाउन एक्सप्रेस 3 घंटा, कैफियात अप एक्सप्रेस 4 घंटा, व फर्रुखाबाद छपरा डाउन एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। नतीजा यह रहा कि संबंधित ट्रेन से गंतव्य तक जाने वाले लोगों को हाड़कंपाऊ ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें