फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित चेयरमैन व सभासद आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की निकायों के नव निर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। सभी 11 निकायों में मंगलवार को नव निर्वाचित नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्षों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए निकायवार तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम ने एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा निकायवार एसडीएम को शपथ दिलाने के लिए अधिकृत कर दिया है। शपथ ग्रहण के बाद शहर की नई सरकारें अस्तित्व में आ जाएंगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद से नव निर्वाचित चेयरमैन और सभासदों को शपथ ग्रहण का बेसब्री से इंतजार था। अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है। शासन ने सभी नव निर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों को शपथ ग्रहण 12 दिसंबर को कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। जिला प्रशासन ने सभी 11 निकायों के नव निर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाने का खाका खींचा है। नगर पालिका सीतापुर में नव निर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल व सभी 30 सभासद मुस्कान गेस्ट हाउस में शपथ लेंगे। डीएम डॉ. सारिका मोहन ने नगर पालिका सीतापुर में नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाने के लिए एडीएम विनय पाठक को अधिकृत किया है। इसके अलावा निकायवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सात निकायों में प्रात: 11 बजे, जबकि चार निकायों में दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण प्रशासन परंपरागत ढंग से कराएगा। डीएम ने निकायवार अधिकृत किए गए मजिस्ट्रेटों को निर्धारित तारीख व समय पर नियमानुसार शपथ दिलाकर कृत कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

निकायवार अधिकृत किए गए अधिकारी
निकाय क्षेत्र अधिकृत अधिकारी समय
नगर पालिका सीतापुर अपर जिलाधिकारी प्रात: 11 बजे
नगर पालिका खैराबाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रात: 11 बजे
नगर पालिका बिसवां एसडीएम बिसवां प्रात: 11 बजे
नगर पालिका लहरपुर एसडीएम सदर प्रात: 11 बजे
नगर पालिका मिश्रिख एसडीएम मिश्रिख प्रात: 1ऽ बजे
नगर पालिका महमूदाबाद एसडीएम महमूदाबाद प्रात: 11 बजे
नगर पंचायत सिधौली एसडीएम सिधौली प्रात: 11 बजे
नगर पंचायत हरगांव सिटी मजिस्ट्रेट अपरान्ह 2 बजे
नगर पंचायत पैंतेपुर एसडीएम महमूदाबाद अपरान्ह 2 बजे
नगर पंचायत महोली एसडीएम महोली अपरान्ह 2 बजे
नगर पंचायत तंबौर एसडीएम सदर अपरान्ह 2 बजे

योगी की पाठशाला में शहर की सरकार चलाने का पढ़ेंगे पाठ
शपथ ग्रहण के अगले दिन 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी निगमों व निकायों के नव निर्वाचित महापौर तथा अध्यक्षों की नगर विकास विभाग ने कार्यशाला आयोजित की है। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी शहर की सरकार के बेहतर संचालन के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को टिप्स देंगे। प्रात: 11 बजे से होने वाली कार्यशाला में समस्त अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें